चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में मेजर ध्यान चंद हॉकी टूर्नामैंट शुरू
punjabkesari.in Sunday, Sep 18, 2022 - 04:07 PM (IST)

चम्बा (शिव): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हॉकी के बेताज बादशाह मेजर ध्यान चंद टूर्नामैंट का आगाज रविवार को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामैंट में मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने शिरकत की। मुख्यातिथि सभी हॉकी खिलाड़ियों से मिले और उनकी हौसला अफजाई की। इस टूर्नामैंट में जिले की करीब 6 टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि ने हॉकी संघ का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमे बहुत खुशी है कि चम्बा हॉकी को लेकर काफी समृद्ध है। उन्होंने कहा कि कोराना की वजह से यहां के बच्चे नहीं खेल पाए पर बावजूद इसके चम्बा ने कई उभरते हुए खिलाड़ी भी दिए हैं जोकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here