बड़ा हादसा: एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार, 5 की मौत, 34 घायल

Tuesday, Mar 10, 2020 - 11:57 AM (IST)

चंबा : हिमाचल प्रदेश में होली के दिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 34 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हादसा हिमाचल के चंबा जिले में हुआ है।

चार की मौके पर ही मौत

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की बस देहरादून से चंडीगढ़ होते हुए चंबा आ रही  थी। चंबा पठानकोट मार्ग पर कांगू के चेहली के पास बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ां बस में सवार 33 यात्री घायल हैं।

हादसे का कारणों का पता नहीं

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर निजी वाहनों से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमल मौके पर रवाना हुआ। वहीं, चंबा मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ग्राम चेहली के पास हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर चम्बा व पुलिस चैकी द्रडा का पुलिस दल मौका पर पहुंचा।  बस नंबर एचपी 73-4621 जो चण्डीगढ़ से चम्बा की तरफ को आ रही थी। उपरोक्त बस को नरेश कुमार सुपूत्र सुभाष निवासी ज्वाली (कांगड़ा)( 38 वर्ष) चला रहा था। बस में सवार सवारियों को दमकल विभाग व स्थानीय लोगों की सहायता से घायल हुए व्यक्तियों को उठाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया। अन्वेषण के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त दुर्घटना चालक की लापरवाही तथा तेज रफ्तारी के कारण हुई है जिस पर उपरोक्त (चालक) के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिन्ता की धारा 279, 337, 304।के अंतर्गत पुलिस थाना सदर चम्बा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हादसे में मृतकों की सूची

1.    योगेश कुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी बनगोटू डाकघर चम्बा उम्र 47 वर्ष।
2.    पूजा कुमारी पत्नी स्व० करण निवासी पकाटाला उम्र 28 वर्ष
3.    राजीव कुमार पुत्र खंखो राम निवासी सलेड़ी नाली डाकघर रठियार (उम्र 37 वर्ष) ।
4.    मनी राम उर्फ नीलम पुत्र सुखदेव निवासी बकल डाकघर राड़ी (उम्र 33 वर्ष)।
5.    दावत अली पुत्र शेर मोहमद निवासी दड़वा डाकघर डियूर तहसील सलूणी उम्र 30 वर्ष।

हादसे में घायलों की सूची

1.    विपन कुमार पुत्र परस राम गॉव मिल्हा डाकघर डाकघर सिंगी (उम्र (26 वर्ष)
2.    सिया पुत्री सुखा सिंह निवासी पकाटाला (उम्र 7 साल)
3.    तमना पुत्री संजीव कुमार निवासी मियाडी गला (उम्र 13 साल)।
4.    बबलू पुत्र सेठ राम निवासी राठी उम्र 27 वर्ष
5.    सुनील पुत्र प्रकाश चंद निवासी खडोट डाकघर गंगथ(कांगड़ा) उम्र 31 वर्ष।
6.    दावत अली पुत्र शेर मोहमद निवासी डियूर (उम्र 30 वर्ष)
7.    पंकज पुत्र जोधा राम निवासी प्रोमटा (मंगला) उम्र 24 वर्ष
8.    सुखपाल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी धुलड़ा(अमृतसर) उम्र 27 वर्ष।
9.    फारूक पुत्र जमला निवासी सतोली (डियूर) उम्र 32 वर्ष
10.    देशो पुत्र सखरा गॉव चाकलो डाकघर लुड्डू (उम्र 61 वर्ष)
11.    भगत राम पुत्र बलदेव राम निवासी साहो डाकघर आयल (चुराह ) उम्र 30 वर्ष
12.    ब्रज मोहन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी धार (दूदरोट)(जे-के)
 

kirti