महिला मोर्चा ने कोविड संकट में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 02:21 PM (IST)

शिमला (योगराज) : मोदी सरकार-2 के 1 साल के कार्यकाल के मौके पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए वर्चुअल रैली के कार्यक्रम के तहत शिमला में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद सहित महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाग लिया। वहीं इस रैली को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर और राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने मुख्य रूप से महिला मोर्चा की सदस्यों को संबोधित किया और मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनाया और जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। 
PunjabKesari
इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने कोविड 19 महामारी के दौर में जब मास्क की कमी उत्पन हुई तो महिला मोर्चा ने मास्क बनाकर लोगों में वितरित कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रदेश का भाजपा महिला मोर्चा संकट की घड़ी में पुरुषों के सम्मान इस लड़ाई को लड़ने के आगे आयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगों स्वस्थ हो रहे हैं हिमाचल प्रदेश में रिकवरी रेट अन्य राज्यों से काफी बेहतर है।

इसके अलावा बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र से भी प्रदेश के लिए एक उपलब्धि वाली सूचना है। बीबीएन स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स कंपनी फैबिफ्लू नाम से कोरोना की दवा बनकर तैयार हो गयी है जो बाजार में उतारी जाएगी। कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए असरदार मानी जा रही एंटी वायरल दवा फेविपिराविर (फैबिफ्लू) का निर्माण प्रदेश के बीबीएन में होना प्रदेश के लिए सुखद है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात और सेब सीजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उचित समय आने पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसको लेकर फैसला लेगा। इसको लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News