महेश्वर सिंह ने रजनी पाटिल को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़ें खबर

Wednesday, Dec 19, 2018 - 06:25 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): कुछ लोग बेकार की बात कर भाजपा कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं कि महेश्वर सिंह कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है जबकि सच्चाई यह है कि मैं आज तक रजनी पाटिल से भी नहीं मिला हूं। कुल्लू में पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह शिमला में मुख्यमंत्री से मिलने गए थे और वह विकास कार्यों की चर्चा में ही व्यस्त रहे।

जानकारी है तो मेरी और रजनी पाटिल की फोटो करो पेश

उन्होंने कहा कि कौन ऐसी झूठी अफवाह फैला रहा है और अगर उन्हें इसकी जानकारी है तो वह मेरी और रजनी पाटिल की फोटो को भी सभी के समक्ष पेश कर देते ताकि सारी बात तथ्यों संग सामने आती। महेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की रीत ही झूठ बोलना है और ऐसी अफवाह फैलाकर जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है।

Vijay