तस्वीरों में देखिए, हमीरपुर के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा से शरारती तत्वों ने की छेड़छाड़

Friday, Nov 10, 2017 - 11:19 AM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता की लाठी को भी तोड़ दिया और फिर प्रतिमा के मुंह पर काला कपड़ा बांध कर उनका अपमान किया। मामला वीरवार रात का है। इस मामले का पता तब चला जब शुक्रवार सुबह लोग सैर के लिए निकले तो वह गांधी चौक पर यह नजारा देखकर हैरान रह गए। 


पुलिस ने शातिरों को जल्द पकड़ने का दिलाया भरोसा
स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बारे पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और एसडीएम ने गांधी चौक का बारीकी से निरीक्षण किया और शातिरों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि यह हमीरपुर का सबसे व्यस्त चौक है, ऐसे में यहां इस तरह की वारदात को अंजाम देना पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।