महिला को कमरे में बंधक बनाकर पीटा, काट डाले केश

Friday, Mar 24, 2017 - 08:50 PM (IST)

कुल्लू: थाना भुंतर के अंतर्गत महिला के घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की गई और उसके केश भी काट दिए गए। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भुंतर के समीपवर्ती गांव हाथीथान में घटित हुई जब महिला अपने क्वार्टर में मौजूद थी। उसी दौरान 7-8 लोग कमरे में आए और महिला से मारपीट शुरू कर दी। कमरे में प्रवेश करने वालों में महिलाओं के साथ पुरुष भी थे। उक्त व्यक्तियों द्वारा महिला की पवित्रता को भंग करने का प्रयास भी किया गया। इस दौरान महिला कहीं बाहर न जा सके इसलिए महिला को कमरे में ही बंधक बना लिया गया। 

जान से मारने की दी धमकी
इस दौरान महिला के उक्त लोगों द्वारा केश भी काट दिए गए, वहीं महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और महिला की मैडीकल जांच के बाद बयान दर्ज किए। ए.एस.पी. निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर कथित आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।