देवभूमि शर्मसार, मूक-बधिर लड़की हुई हैवानियत का शिकार

Sunday, Feb 11, 2018 - 05:59 PM (IST)

नेरवा: हिमाचल प्रदेश की राजधीनी शिमला के नेरवा क्षेत्र में एक मूकबधिर लड़की के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना नेरवा में मामला कर लिया गया है। आरोप है कि एक मूकबधिर लड़की के साथ भगत राम (56) ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजन समीप के गांव में एक समारोह में गए थे, ऐसे में आरोपी ने लड़की को घर में अकेला देख घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। लड़की के पिता व भाई जब घर पहुंचे तो उन्होंने आरोपी भगत राम को लड़की के साथ संदिग्धावस्था में पाया।

आरोपी को हिरासत में लेकर दर्ज किया मामला
इसके बाद लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस थाना नेरवा में दी। पुलिस ने आरोपी भगत राम को हिरासत में लेकर आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सोमवार को उसे चौपाल स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा।