पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, 6 लोगों को काटा

Saturday, Jul 01, 2017 - 12:29 AM (IST)

परौर: ग्राम पंचायत घनैटा व दरंग में पागल कुत्ते की दहशत से यहां की जनता परेशान है। घटना सुबह के करीब 8 बजे की है जब घनैटा पंचायत के उपप्रधान सुरेन्द्र ठाकुर दरंग के पास जा रहे थे तो एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर उनके हाथ पर काट खाया। वहीं कुछ ही दूरी पर धोरन के रोहित वर्मा जो कांगड़ा के पी.एन.बी. में ड्यूटी देने जा रहे थे, उनको भी इस कुत्ते ने काट दिया। यह सिलसिला अभी थमा नहीं था कि आगे जाकर फिर इसी कुत्ते ने शादी समारोह में जा रही 4 महिलाओं पर हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद दरंग में 3 आवारा कुत्तों को भी अपना निशाना बनाया, जिससे लोग दहशत में हैं। 

बीते माह भी काट खाए थे 3 पशु
घनैटा पंचायत प्रधान पवन कपूर ने बताया कि अभी बीते माह भी किसी और पागल कुत्ते ने घनैटा में 2 गऊओं व 1 बैल को काट खाया था जिस कारण इन तीनों पशुओं की 1 सप्ताह के भीतर मौत हो गई थी। प्रधान व गांववासियों ने इन आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की गुहार प्रशासन से लगाई है।