मां नैना देवी के दरबार पहुंचे पंजाब के राज्यपाल, टेका माथा

Monday, Mar 20, 2017 - 03:13 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में सोमवार को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। जानकारी के मुताबिक मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल और तहसीलदार जसपाल ने नैना देवी पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत किया। साथ ही उन्हें मां की फोटो और चुनरी भेंट की। इस मौके पर राज्यपाल के साथ शिव नारायण सिंह, बाल कृष्ण भी मौजूद थे।