मां चामुंडा ने 9 वर्ष बाद किया शाही स्नान, ऐतिहासिक पल के सैंकड़ों लोग बने गवाह

Friday, Nov 23, 2018 - 06:57 PM (IST)

कुल्लू: धार्मिक तीर्थ स्थल मणिकर्ण में कार्तिक मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शाही स्नान करना शुभ माना जाता है। पीणी क्षेत्र की अधिठात्री माता चामुंडा ने मणिकर्ण तीर्थ स्थल में शाही स्नान किया। माता चामुंडा वीरवार शाम को लाव-लश्कर के साथ मणिकर्ण पहुंच गई थीं। शुक्रवार को सुबह देवलुओं ने शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन किया। देवलुओं के मुताबिक माता ने 9 वर्ष बाद मणिकर्ण पहुंचकर शाही स्नान किया। देवलुओं की मानें तो जब भी देवी-देवताओं के आभूषण, नया देवरथ और मंदिर का निर्माण किया जाता है तो इसके पश्चात देवी-देवता जिला के अनेक तीर्थ स्थलोंं में जाकर शाही स्नान करते हैं।

कसलादी में तैयार किया गया है नया मंदिर

इस बार भी पीणी के कसलादी में माता चामुंडा का नया मंदिर तैयार किया गया है। माता ने मंदिर निर्माण के बाद गूर के माध्यम से शाही स्नान करने का आदेश दिया था, जिस पर हारियानोंं ने माता के आदेश का पालन करते हुए मणिकर्ण में शाही स्नान करवाया। शाही स्नान के दौरान दूर-दूर से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने माता से सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। माता चामुंडा के पुजारी चोलू राम ने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद माता ने 9 वर्ष के बाद मणिकर्ण में शाही स्नान किया है।

Vijay