विवाहिता के साथ आशिकी पड़ी महंगी, ससुराल वालों ने जमकर पीटा युवक!

Sunday, Nov 18, 2018 - 08:21 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना जिला बिलासपुर के किसी समीवर्ती क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसका फिलहाल अभी तक कोई पक्का सबूत नहीं मिला पाया है। वायरल वीडियो में पहले एक युवक को बैड पर बैठकार उससे कुछ पूछताछ की जाती है फिर उसके बाद  3-4 लोग उक्त युवक की धुनाई कर देते हैं। इसके बाद उसे खुले मैदान में लाकर डंडे से पीटा जाता है।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक विवाहित महिला संग आशिकी करते समय महिला के पति के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद महिला के पति ने अपने दोस्तों के सहयोग से मजनूं की दिल खोलकर धुनाई कर डाली। इस घटना का वायरल वीडियो आम जनता में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वहीं इस घटना के बारे में एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह की उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है अगर शिकायत आती है तो नियमानुसार जांच की जाएगी।

Vijay