टिकट के लिए चुनावों में हार व उम्र कोई मापदंड नहीं : अमित भरमौरी

Thursday, Jan 20, 2022 - 11:44 PM (IST)

चम्बा (काकू): चुनाव में हार-जीत होती रहती है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता भी चुनाव हार चुके हैं। हारने के बाद नेता फिर से उभर कर आते हैं  इसलिए टिकट के लिए हार व उम्र कोई मापदंड नहीं है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित भरमौरी ने चम्बा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले से बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते। प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनावों में पिछले चुनावों में मिली हार के अंतराल व उम्र के आधार पर टिकट आबंटन की बात कही थी लेकिन अमित भरमौरी इस फैसले से सही नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में निश्चित तौर पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश में धीमी पड़ी विकास की रफ्तार को गति दी जाएगी। 

पांगी में आपातकालीन स्थिति, न बिजली न गैस की आपूर्ति

कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कहा कि पांगी में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है। एक दिन में सिर्फ 2 या 3 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। राशन व रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पांगी के लोग वाया उदयपुर व रोहतांग टनल से होकर आवाजाही कर रहे हैं। इसके लिए प्रति व्यक्ति को टैक्सी का 2 हजार रुपए किराया चुकाना पड़ रहा है। 

2 साल से पांगी के लिए एक भी उड़ान नहीं

अमित भरमौरी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए 2 वर्षों से एक भी हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं हुई। घाटी के लोग चम्बा, कुल्लू व पांगी में फंसे हुए हैं। इसमें कई विद्यार्थी भी शामिल हैं। वहीं पांगी घाटी में मरीज भी बर्फ में कैद हैं। उन्हें अस्पताल तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं। विधायक कुछ नहीं कर रहे। कांग्रेस कार्यकाल में धरवास व साच हैलीपैड पर निरंतर उड़ानें होती रही हैं। भाजपा ने अब इन हैलीपैड को अनुपयोगी घोषित कर दिया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay