अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव : शाही अंदाज में निकली भगवान नरसिंह की जलेब

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 05:41 PM (IST)

कुल्लू (धनी राम): अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को आलौकिक एवं भव्य तरीके से भगवान नरसिंह की जलेब यात्रा शुरू की गई। आकर्षण का केंद्र रहने वाली नरसिंह की पहली जलेब दोपहर बाद चार 4 बजे राजा की चनणी से शुरू हुई। शाही अंदाज में निकली जलेब को राजा की जलेब भी कहा जाता है। जलेब में कुल्लू के राजा और रघुनाथजी के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह परंपरा के अनुसार पालकी में सवार होकर यात्रा करते हैं। 5 दिनों तक चलने वाली इस जलेब में दशहरे में आए सैंकड़ों देवता बारी-बारी से भाग लेते हैं।
PunjabKesari, Jaleb Image

जलेब में जहां आगे-आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज धज कर चली, वहीं राजा की पालकी के साथ दोनों तरफ  दर्जन भर देवी-देवता के देव रथों ने चार चांद लगा दिए। राजा की जलेब पूरे ढालपुर की परिक्रमा कर फिर चनणी में आकर संपन्न हुई। नरसिंह की जलेब में कोठी महाराजा कमांद से 6 देवताओं वीर केला कमांद, महावीर बुआई, गढ़पती देवता लोट, पांचवीर महाराज, हूरगू नारायण व जौंगा जमदग्नि महाराजा आदि देवताओंं ने भाग लिया। इस जलेब में देवी-देवता व उनके हरियान ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते आगे बढ़े। इस भव्य नजारे के सैंकड़ों श्रद्धालु भी गवाह बने।
PunjabKesari, Jalleb Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News