कंडा जेल के कैदी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Tuesday, Nov 14, 2017 - 04:15 PM (IST)

शिमला: कंडा जेल का कैदी जो गत रोज पुराने बस अड्डे से भाग गया था। आज सुबह शिमला पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। कैदी का नाम दर्शन कुमार है जो कृष्णानगर का रहनेवाला है। कैदी हर रोज मालरोड और समरहिल पर बैकरी के उत्पाद बेचने आता था। हालांकि उसके साथ जेल का कर्मचारी भी होता था। कल दर्शन कुमार कर्मचारी को चकमा देकर पुराने बस स्टैंड से फरार हो गया।

कल ही दर्ज करवाई थी शिकायत
हालांकि कल ही कंडा जेल के उपाधीक्षक ने इस बारे में शिमला के सदर थाने में कैदी के भाग जाने की शिकायत दर्ज करवा दी थी। इसके बाद पुलिस ने सभी पुलिस थानों को इस बारे में सूचित कर दिया था। ताकि दर्शन कुमार प्रदेश से भागने में कामयाब न हो पाए।

काट रहा था आजीवन कारावास की सजा
दर्शन सिंह मर्डर के चलते कंडा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसने वर्ष 2012 में मर्डर किया था। सजा होने के बाद वे अकसर मालरोड और समरहिल में बैकरी के प्रोडक्ट बेजने आया करता था। पुलिस ने उसके घर कृष्णानगर में भी सूचना दे ही है कि अगर दर्शन कुमार आता है तो पुलिस को सूचित किया जाए।