सुंदरनगर में होटल के बाहर दिखे दो संदिग्ध, मचा हड़कंप

Sunday, Apr 22, 2018 - 04:32 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर के चुमखा में नैशनल हाइवे के साथ सटे निजी होटल के बाहर शनिनार देर रात दो संदिग्धों के दिखने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। संदिग्ध व्यक्ति दिखने का पूरा मामला होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। होटल मालिक की शिकायत के आधार पर सुंदरनगर पुलिस छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध कौन थे किस मंशा के साथ आए थे अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 


दोनों संदिग्ध व्यक्ति काफी समय तक होटल के बाहर घूमते रहे और साथ लगती एक कार के लॉक तोड़ने की कोशिश भी करते रहे। लेकिन यह घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाई। अब देखना होगा पुलिस किस तरह से इन दोनों सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश करती है। पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज को मीडिया के सामने जारी किया है ताकि अन्य लोगों द्वारा दोनों सदिंग्ध व्यक्तियों की पहचान हो सके।


पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उनको इन व्यक्तियों के बारे में जानकारी हाथ लगती है तो पुलिस थाना सुंदरनगर को सूचित करें। थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे से 4 बजे तक दोनों सदिंग्ध व्यक्ति होटल के बाहर घूमते रहे। होटल मालिक की शिकायत के आधार पर छानबीन जारी है।  

Ekta