तस्वीरों में देखिए, चम्बा के सामरा नाले में आई ग्लेशियर की बाढ़

Sunday, Mar 17, 2019 - 10:36 PM (IST)

चम्बा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के पहाड़ बर्फबारी के बाद लोगों को किसी खतरे से आगाह करते दिख रहे हैं। रविवार को चम्बा जिला के पहाड़ों से तबाही की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर चम्बा जिला के भरमौर क्षेत्र के सामरा रणहोटी में सामने आई है। इससे साफ होता हैं कि पहाड़ किसी बड़ी तबाही की और इशारा करते हुए मानवता को आगाह करने का कार्य भी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ठीक दोपहर के बाद रणहोटी के सामरा नाला में अचानक पाहड़ से टूटे हुए ग्लेशियर की मानों बाढ़ सी आ गई, जिसके चलते मार्ग एक बार पुन: बंद हो गया है। इसके चलते इस क्षेत्र के लोगों का संपर्क शेष दुनिया से एक बार फिर कट हो गया है। बता दें कि चम्बा जिला में काफी वर्षों के बाद भारी बर्फबारी हुई है।

Vijay