अमित सैनी मंडी संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के महासचिव नियुक्त

Thursday, May 24, 2018 - 04:49 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी):सुंदरनगर के अमित सैनी को मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर द्वारा बुधवार को मंडी लोकसभा क्षेत्र युुवा कांंग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस कार्यकारिणी विस्तार में उनको मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है। अमित सैनी 2012 से बतौर महासचिव युवा कांग्रेस सुंदरनगर के पद पर कार्य बखूबी से निभा रहे थे।

भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने खुशी जाहिर की
इस नियुक्ति पर उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोहन लाल ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह का धन्यवाद किया है। वहीं सुंदरनगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित ठाकुर, मंडी युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीन ठाकुर,प्रदेश महासचिव योगेश पटियाल,सरकाघाट युवा कांग्रेस अध्यक्ष अखिल गुप्ता, जोगिंद्रनगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरु शरन परमार, बल्ह युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमी सैनी आदि ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।

 

kirti