भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सबसे बड़ा कांड : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 09:50 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम): मंडी से लोकसभा सांसद व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बिलासपुर पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा बिलासपुर पहुंची थीं, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे और ब्रह्मपुखर, नौणी, जबली, बस अड्डा चौक व कंदरौर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भी प्रतिभा सिंह के साथ मौजूद रहे। बिलासपुर पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते हुए सीबीआई से जांच करवाने में लेटलतीफी करने व तथ्यों को छुपाने के आरोप लगाते हुए इसे भाजपा सरकार में सबसे बड़ा कांड बताया है, साथ ही उन्होंने मामले की जल्द से जल्द जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की है। इसी साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने हर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया है और बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क सुविधाओं सहित रोजगार के क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News