लोकसभा चुनावों को लेकर BJP के प्रवक्ता अजय राणा ने किया ये दावा

Thursday, Nov 01, 2018 - 03:36 PM (IST)

मंडी(नीरज) : कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करना दूर की कौड़ी हो जाएगी। भाजपा के सशक्त नेतृत्व के आगे कांग्रेस कभी नहीं टिक पाएगी। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों को लेकर चाहे जितना मर्जी झूठा प्रचार कर ले लेकिन जीत भाजपा की सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 10 महीनों के कार्यकाल में प्रदेश में विकास के अथाह काम करवाए हैं। 9 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं प्रदेश के लिए लाई गई हैं। जिससे प्रदेश के विकास की गति आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि दस महीनों में जयराम सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आगे पूर्व की कांग्रेस सरकार के किए हुए कार्य बौने नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फोरलेन प्रभावितों को उनका हक मिले इसके लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए वन एवं परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर और आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं और समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बल्ह में बड़ा एयरपोर्ट बने यह सीएम जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजैक्ट है और इससे यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और विकास के भी नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने बल्ह की जनता से इसके लिए सरकार को सहयोग करने की अपील भी की। इस मौके पर मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह, मीडिया सचिव अजीत कपूर और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
 

kirti