चुनाव के महज दो दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

Friday, May 17, 2019 - 03:47 PM (IST)

कुल्लू(दिलीप ठाकुर) : लोकसभा चुनाव के महज दो दिन पहले मनाली विधानसभा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र की 5 पंचायत जगतसुख, रियाडा,पनगां, नग्गर,नथान के लगभग 100 से ज्यादा परिवारों के 400 सदस्यों ने आज वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का मंत्री गोविंद ठाकुर ने पटका पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता से मिल रहे समर्थन से तय है कि इस बार भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुश्किल व हर काम को पहल के आधार पर करेगा। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर भाजपा में शामिल हो रहा है। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि शामिल हुए परिवारों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए सदस्य ज्ञानचंद सुखराम, पदम सिंह, भूपेंद्र सिंह, भादर सिंह, ललित सिंह, गंगा सिंह, किशोर सिंह, दुग्गल सिंह, आलम चंद, गोविंद सिंह सहित अन्य परिवारों ने भाजपा का दामन थामा।

kirti