बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह, 100 साल की महिलाएं भी पहुंची वोट डालने

Sunday, May 19, 2019 - 10:10 AM (IST)

पांवटा साहिब(रोबिन): पांवटा साहिब में हर बार शांतिपूर्ण ढंग से ही चुनाव होते हैं लेकिन फिर भी विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। चुनाव कराने के लिए 4094 से अधिक कर्मचारी की ड्यूटी लगी है। साथ ही 1308 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात है। इसके अलावा यदि पेन मशीन में कोई खराबी या कोई समस्या उत्पन्न हो जाए तो उसके लिए भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है।  

बताया जा रहा है कि पूरे जिले में 560 पोलिंग बूथ है नहान की बात की जाए तो 121, पांवटा साहिब में 103 शिलाई में 100 रेणुका जी में 123 पोलिंग बूथ है जिसमें 4094 कर्मचारी मौजूद है। वहीं 1308 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए रखे गए हैं इस बार आंध्र प्रदेश तमिलनाडु उत्तराखंड बाहरी राज्यों से पुलिस बल में पहुंचा है। बताया जा रहा है आज युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी मतदान करने का काफी जोश दिख रहा है। लोकसभा चुनाव के सतावे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 100 वर्षीय बुजुर्ग महिलाएं भी वोट डालने पहुंची।

kirti