दिल छू लेगा इस नन्ही बच्ची का वीडियो, डांस देखकर हर कोई दंग (Video)

Monday, Dec 31, 2018 - 11:27 AM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा): सोशल मीडिया पर एक अढ़ाई साल की नन्ही बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची के मंच पर इस तरह से हजारों लोगों की मौजूदगी में डांस की दिवानगी खूब वाहवाही लूट रही है।


वीडियो की जानकारी हासिल करने पर पता चला कि यह वीडियो हाल ही में नाहन के ऐतिहासिक चौगान में संपन्न हुए सिरमौर लोक उत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या का है। 


इस सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा स्टार आफ न नाइट थे। जानकारी हासिल करने में पता चला कि इस नन्हीं बच्ची की उम्र महज अढ़ाई साल है और इसका नाम देवांगना है।


वीडियो में साफ देख सकते है कि पहले बच्ची पंडाल में नीचे ही पहाड़ी गीतों पर झूम रही है और फिर एकाएक खुद मंच पर चढ़कर जमकर नाटी डाल रही है।


बच्ची का यह डांस देख खुद नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। साथ ही दर्शकों भी बच्ची के डांस पर तालियां बजा रहे हैं। कुल मिलाकर बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूट रहा है।

 

Dr.Kumar Ganeshe