सुनो सरकार ! अब कर दो सड़कों का सुधार

Sunday, Feb 10, 2019 - 03:59 PM (IST)

अम्ब : अम्ब की मुख्य लिंक सड़कें दुर्दशा का शिकार होकर रह गई हैं। अस्पताल व रेलवे स्टेशन को जाने वाले लिंक रोड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी इन सड़कों पर हमेशा हादसों का भय सता रहा है। आलम यह है कि सड़क पर आने व जाने वाले राहगीर उस वक्त मुसीबत में फंस जाते हैं जब बरसाती एवं गंदे पानी से भरे हुए गड्ढों से वाहन गुजरते हैं और वाहनों के पहियों से गंदा पानी लोगों पर गिरता है। उस वक्त प्रभावित लोग सरकार को कोसने पर मजबूर हो जाते हैं। लोगों ने रोष प्रकट किया है कि नेता लोग वैसे तो बड़े-बड़े विकास के दावे करते हैं लेकिन इन मुख्य सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। 
 

kirti