व्यक्ति ने घर में खोल रखा था शराब का ठेका, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 07:40 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): पुलिस ने शुक्रवार को 2 अलग-अलग मामलों में लगभग 1192 बोतलें अंग्रेजी व 60 बोतलें देसी शराब बरामद की है। डीएसपी भीष्म ठाकुर के अनुसार शाया छबरौन में गुप्त सूचना के आधार पर अश्वनी सेठी उर्फ देवेंद्र सेठी के घर पर छापेमारी कर लगभग 700 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

इसी कड़ी में पुलिस ने इसी गांव के साथ लगते एक पुराने घर की तलाशी ली तो वहां भी लगभग 492 बोतलें अंग्रेजी व 60 बोतलें देसी शराब बरामद हुई है। भीष्म ठाकुर के अनुसार यह शराब भी इसी व्यक्ति की हो सकती है। मूलत: चंडीगढ़ निवासी उक्त आरोपी ने यहां कुछ समय पहले जमीन खरीदी है। यहां हैरानी वाली बात यह है कि उक्त व्यक्ति ने घर पर ही शराब का ठेका खोल रखा था और लोगों को घटिया किस्म की शराब सस्ते दाम पर बेच रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News