कांग्रेस सरकार में पनपा लिक्विड माफिया : धूमल

Saturday, Nov 04, 2017 - 12:11 AM (IST)

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर में अनौपचारिक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वन माफिया, खनन माफिया और ट्रांसफार माफिया सहित एक नया लिक्विड माफिया भी पनपा है। लिक्विड माफिया से उनका अभिप्राय नई आबकारी नीति से है, जिसमें बाहरी लोग ठेकों को हैंडल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही प्रदेश में माफिया राज को खत्म करने के साथ ही प्रदेश को कर्जे से उबारने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य गुड गवर्नैंस देना रहेगा ताकि प्रदेश के लोग खुद को सुरक्षित समझें। 

कांग्रेस के कार्यकाल में हुए गुडिय़ा कांड जैसे अत्याचार
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें जब आती हैं तब महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी है अनमोल जैसी योजनाएं चलाती हैं लेकिन जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आती है तब गुडिय़ा कांड जैसे अत्याचार प्रदेश की बेटी पर होते हैं। उन्होंने कहा कि आज आई.जी. स्तर का अधिकारी जेल में है। देवभूमि ड्रग्ज भूमि बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर प्रदेशवासियों के जान-माल और सम्मान की रक्षा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य रहेगा।