ताजा बर्फबारी से कुल्लू-लाहौल स्पीति में जनजीवन अस्त-व्यस्त, थमे बसों के पहिए

Monday, Jan 13, 2020 - 05:03 PM (IST)

कुल्लू(दिलीप): कुल्लू व लाहौल स्पीति में दोपेहर वाद हुई ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। ताजा बर्फबारी से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। लाहौल स्पीति में परिवहन निगम की बसों के पहिए थम गए है और ताजा बर्फबारी के बीच लोगों को आवाजाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस ताजा बर्फबारी से घाटी के किसान, बागवानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। वहीं कुल्लू जिला रोहतांग दर्रे पर बहुत अधिक ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली में भी बर्फ पडने से ताजा बर्फबारी में पर्यटक बर्फबारी के बीच आंनद कर रहे है।

ऐतिहासिक प्राचीन लोकतंत्र गांव मलाणा में भी ताजा बर्फबारी हुई है जिससे मलाणा गांव के लोग घरों के अंदर दुबके हुए है। कुल्लू घाटी में सुबह से मौसम ने करबट बदल ली है और लगघाटी, मणिकर्ण, सैंज, बंजार की चारो की पहाड़ियों में बर्फबारी से सफेद चादर ओढ़ ली है। ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हो रही है निचले क्षेत्रों में शीत लहर चल रही है। उचांई बाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के कारण हुई ठंड से लोग घरो के अंदर दुबके हुए है। जिससे एक बार फिर कुल्लू जिला ठंड से लोगों को तंदुर, बिजली उपकरणों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ो का सहारा ले रहे है।

 

kirti