इंटक विवाद पर बावा समर्थकों ने जारी की चिट्ठी, दावा-3 साल तक नहीं हटाया जा सकता

Tuesday, Jun 26, 2018 - 05:21 PM (IST)

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश इंटक के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के चलते पैदा हुए विवाद पर बावा हरदीप सिंह के समर्थकों ने चिट्ठी जारी कर दावा किया है कि बावा को इंटक प्रदेश अध्यक्ष के पद से 3 साल तक नहीं हटाया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीव रेड्डी ने बावा हरदीप सिंह को चिट्ठी लिखकर इंटक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि इंटक संविधान के तहत प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल के लिए होता है। यानी बावा आगामी 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पास नहीं शक्तियां
चिट्ठी में कहा गया है कि इंटक प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने और इसे रद्द करने की शक्तियां किसी भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पास नहीं हैं लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बिना किसी चुनावी प्रक्रिया के ही इंटक का नया अध्यक्ष बना दिया। इससे उनकी फजीहत हो गई है जिसके चलते मंगलवार को बावा समर्थकों द्वारा बद्दी-बरोटीवाला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका गया है।

Vijay