स्वारघाट में तेंदुए का तांडव: दिनदहाड़े बकरे को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 01:46 PM (IST)

स्वारघाट, (रोहित): स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत मंझेड़ के गांव पंगा में तेंदुए के आतंक से लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार इस तेंदुए ने गत शाम को सुरेंद्र कुमार के एक बकरे को अपना शिकार बनाया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी बकरियों को अपने घर के साथ लगती अपनी मिलकीयत भूमि में चरा रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया, जैसे ही उन्होंने अपनी बकरियों को देखा तो उनमें एक बकरा कम था। उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन बकरा नहीं मिला।

सुरेंद्र कुमार ने इस घटना की सूचना वन विभाग स्वारघाट को दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र कुमार एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। ग्रामीणों ने सरकार से अपील है कि इस गरीब परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा इस तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News