नाहन में तेंदुए का आतंक, दिनदहाड़े किया बकरी पर हमला

Thursday, Jul 09, 2020 - 03:32 PM (IST)

नाहन : नाहन शहर में एक तेंदुए ने आतंक फैला रखा है। दिनदहाड़े बकरी पर तेंदुए के हमले के कारण लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि डर इस बात का भी है कि लोग दिन के वक्त पशुओं को चराने के लिए भी लेकर जाते हैं, ऐसे में तेंदुए ने हमला किया तो क्या होगा। शहर से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित यशवंत विहार कालोनी से सटे सैंज की सैर में दिनदहाड़े ही तेंदुए की कदमताल से लोग सहम गए हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास सैंज की सैर में तेंदुए ने बच्चू लाल की बकरी को मौत के घाट उतार दिया।

यशवंत विहार कालोनी में भी काफी आबादी है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन के वक्त ही तेंदुए के आने से भय का माहौल है, क्योंकि इस दौरान लोगों की भी आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है। बता दें कि यशवंत विहार कालोनी के काफी संख्या में लोग शिमला मार्ग पर मॉर्निंग व ईवनिंग वॉक के लिए भी निकलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी तेंदुआ कुत्तों को मार चुका है।
 

Edited By

prashant sharma