तेंदुए का आतंक: बैहमंडी गांव में जानवरों पर किया हमला
punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 04:44 PM (IST)

बरोटीवाला, (ठाकुर): निकटवर्ती गावं बैहमंडी में तेंदुए से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी मान सिंह ने बताया कि तेंदुए ने उसकी 2 बकरियों और राजेश कुमार के एक बकरे पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। गांव वासियों करतार, राजकुमार, मानसिंह व बंतराम ने मुश्किल से बकरियों को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन रक्षक दसोरा बीट निर्मल कुमार और पशु चिकित्सालय कैंडोल को दी। पशु चिकित्सालय से फार्मासिस्ट ने घायल मवेशियों का उपचार किया। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। वन रक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।