पांवटा के भरली में तेंदुए का आतंक, भय के साए में जीने को मजबूर ग्रामीण

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 01:46 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा) : पांवटा साहिब के अंतर्गत शिवा पंचायत के भरली गांव में इन दिनों तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। आए दिन यहां पर जानवरों का तेंदुए द्वारा शिकार किया जा रहा है। पिछली रात भी तेंदुए द्वारा यहां एक गाय का शिकार किया गया। तेंदुऐ द्वारा आए दिन शिकार से ग्रामीण परेशान हैं व भय के साए में जीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में 2 तेंदुए घूम रहे हैं जो आए दिन किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले 1 हफ्ते में तेंदुऐ कई पशुओं को मार चुके हैं। इतना ही नहीं स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को भी कई बार यह तेंदुए दिखाई दिए हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन तेंदुए को पकड़ने का कोई इंतजाम किया जाए। स्थानीय निवासी रूप सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार इस बारे में विभाग को भी अवगत कराया मगर अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ओर ध्यान दिया जाए,नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी भी घट सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News