यहां तेंदुए का आतंक जारी, घर के बाहर बकरी के बच्चे को बनाया निशाना

Sunday, Apr 14, 2019 - 05:32 PM (IST)

कांगड़ा(अरविंद कुमार): ग्राम पंचायत बाड़ी में एक तेंदुए ने बकरी के बच्चे को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बाडी के शिव दत्त शर्मा सुपुत्र नंद लाल शर्मा ने घर के बाहर बकरी के बच्चे को रोजाना की तरहबाहर बांधा हुआ था कि शनिवार रात को 9 बजे के करीब एक तेंदुए ने बकरी के बच्चे पर हमला कर दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बता दें कि बकरी रस्सी से बांधे होने के कारण तेंदुआ उसे उठाने में असफल रहा और पास के घरों के कुतों के भौंकने पर तेंदुए का लोगों को पता चल गया। जिसके बाद तेंदुआ बकरी को मृत अवस्था में छोड जंगल की तरफ भाग गया। बताया जा रहा है कि बकरी के पेट पर तेंदुए के दांतों के निशान भी है।

वहीं बाड़ी के प्रधान शिमलो देवी ने मौके पर शिव दत्त के घर गए और परिवार के लिए प्रशासन से सहायता की मांग की। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पकड़कर रिहायशी इलाके से दूर छोडने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ उनके घरों के पास लगते जंगल में ही है। जिसके चलते वह अपने पालतू पशूओं को जंगल में दिन में भी नहीं छोड सकते व रात को भी तेंदुआ उनके घरों में घुस रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि तेंदुआ कहीं किसी मानव पर हमला ना कर दे व प्रशासन जल्द तेंदुए को पकड़कर अन्य जगह छोड दे। इससे एक हफ्ता पहले शनिवार को ही संसारपुर टैरेस में तेंदुए ने घर के बाहर बांधी दो बकरियों को अपना शिकार बनाया था।

kirti