3 साल के बच्चे सहित 5 पर झपटा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने एेसे किया काबू

Sunday, Nov 19, 2017 - 03:48 PM (IST)

ऊना (अमित ): उपमंडल बंगाणा के तहत धुंधला में एक आदमखोर तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्चे समेत पांच पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। पांचों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा में भर्ती करवाया गया। जहां से 3 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 2 को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रैफर किया गया है। 
 
तेंदुए ने अचानक किया हमला
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए के एकाएक हुए हमले से धुंधला सहित आस-पास के सभी क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। हुआ यूं कि रविवार सुबह 6 बजे के करीब धुंधला निवासी सुखदेव सिंह पुत्र उदम सिंह अपने घर के नजदीक नल से पानी भर रहा था कि अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। सुखदेव सिंह करीब दो मिनट तक तेंदुए के साथ उलझता रहा और शोर मचाया जिसे लोग बचाव के लिए मौक़े पर पहुंचे। इस दौरान तेंदुए ने 20 बर्षीय वंदना देवी और 46 बर्षीय सुदेश कुमारी को भी घायल कर दिया।
      


​​​​​​​6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को काबू किया
इसके बाद तेंदुया दिनेश कुमार के घर में घुस गया। दिनेश कुमार ने अपने पुत्र जो तीन बर्ष का था उसको अपनी गोद मे लिया हुआ था और तेंदुए ने दोनों को लहूलुहान कर दिया और दिनेश ने बहुत मुश्किल से अपने बेटे को तेंदुए के चुंगल छुयाड़ा और तेंदुए को घर में बंद कर परिवारिक सदस्यों संग बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को काबू किया। लेकिन एक बार फिर ऊना में ट्रेंकुलाइजर गन की कमी खली जिस कारण तेंदुए को काबू करने में देरी हुई। वहीँ प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।