तेंदुए ने भरमौर के 3 भेड़पालकों की 80 से अधिक भेड़-बकरियों को बनाया शिकार

Sunday, Nov 19, 2023 - 07:23 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): हमीरपुर जिले के सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खलौली में तेंदुए ने 3 भेड़पालकों की 80 से अधिक भेड़-बकरियों को अपना शिकार बनाया है। ये तीनों भेड़पालक ओंकार चंद, पुरुषोत्तम चंद व कुंज राम भरमौर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को उक्त भेड़पालक अपनी भेड़-बकरियों के साथ सुजानपुर की पंचायत खलौली में खड्ड किनारे रुके हुए थे। अचानक रात को तेंदुए ने वहां आकर भेड़-बकरियों को निशाना बना लिया। यही नहीं, तेंदुए ने पहरेदारी के लिए रखे कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया है। 

भेड़पालकों ने इसकी एक शिकायत व जानकारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत देओल ब्रह्मानंद ठाकुर को दी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रह्मानंद ने इसकी सूचना पुलिस थाना, पंचायत, पटवार सर्कल व पशुपालन विभाग को दी है। पीड़ित भेड़पालक व उनके परिवारों ने सरकार व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह से उन्हें तुरंत मुआवजा देने की मांग की है। वहीं ब्रह्मानंद ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay