हिरन पंचायत में तेंदुए ने 4 बकरियां को बनाया शिकार

Wednesday, Oct 14, 2020 - 07:13 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालाजी की हिरन पंचायत के हलेड गांव में गत रात तेंदुए ने 4 बकरियों पर हमला बोलकर उन्हें मार डाला। हालांकि इस बीच घर के सदस्यों ने सूझबूझ से 2 बकरियों को बचा लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने हलेड में  मदन लाल पुत्र गोपाला राम की चार बकरियों को मार डाला है, जिसके चलते पीड़ित को हजारों का नुक्सान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रात के समय तेंदुए की पशुशाला में दस्तक के बाद जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। वहीं घर का मालिक भी अपनी पशुशाला की तरफ भागा तो देखा कि तेंदुए ने उसकी 4 बकरियों को मार डाला है। हालांकि इस दौरान जब 2 बकरियों को बचा लिया। इसके बाद मदन लाल दोबारा पशुशाला की तरफ गया तो वहां देखा कि तेंदुए द्वारा मारी हुई 4 बकरियों में से 2 बकरियां को वह उठा ले गया था। लोगों को शक था कि तेंदुआ आसपास ही कहीं छिपा है, ऐसे में घर का कोई सदस्य दोबारा पशुशाला में नहीं गया और सुबह जब वह वहां गए तो पता ला कि तेंदुआ एक और मरी हुई बकरी को साथ ले गया है।

Jinesh Kumar