सड़क किनारे मृत मिला तेंदुए का शावक, वन विभाग ने दर्ज करवाई FIR

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 09:17 PM (IST)

पालमपुर (प्रदीप): होल्टा पालमपुर में सड़क किनारे वीरवार सुबह तेंदुए का एक शावक मृत अवस्था में मिला है। वन विभाग ने तेंदुए के शावक को कब्जे में ले लिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अनजान वाहन की चपेट में आने से शावक की मौत हुई होगी। पालमपुर के वन खंड अधिकारी राजकुमार घारिया व वन रक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली तो तेंदुए के शावक को कब्जे में लेकर पालमपुर थाना में एफ आईआर दर्ज करवा दी है। उन्होंने बताया कि शावक का पालमपुर के पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मारंडा वनघियार पंचायत प्रधान त्रिलोक चंद राणा व स्थानीय निवासियों के समक्ष इसे आग के सुपुर्द कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News