7 घंटे दर्द से तड़पते तेंदुए ने तोड़ा दम, दो जानवरों की आपसी लड़ाई में हुआ था घायल (Video)

Friday, Feb 09, 2018 - 05:24 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर के समकल में एक घायल अवस्था में तेंदुए के मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना है।


बताया जाता है कि वीरवार देर रात 4 बजे दो जानवरों की आपसी लड़ाई में तेंदुआ घायल हुआ था।


घटना का पता लोगों को शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास चला। तभी लोगों ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। लेकिन टीम के ना पहुंचने के चलते वह तेंदुआ तड़पता रहा। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। दूसरी तरफ 10 बजे जब वन विभाग की टीम पहुंची तो तेंदुए की दर्द से तड़पते हुए मौत हो चुकी थी। करीब 7 घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। अगर समय पर उसको उपचार मिल जाता तो शायद आज उसकी जान बच जाती। 


सुकेत वन मंडल के डीएफओ सुमित भारद्वाज ने बताया कि मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।