बंदर को पकड़ने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ

Monday, Apr 27, 2020 - 05:17 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल) : पर्यटन नगरी चायल में देवदार के पेड़ों की खासी संख्या है। इन पेड़ों पर अक्सर बंदर रहते हैं। सोमवार को एक तेंदुआ इन बंदरों को पकड़ने के देवदारके इन पेड़ों पर चढ़ गया। हालांकि पेड़ों पर तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ बन्दरों का शिकार करने के लिए देवदार के पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन बन्दर वहां से निकलने में कामयाब हो गया। इसके बाद तेंदुआ पेड़ से नीचे उतरा और भाग गया।
 

Edited By

prashant sharma