तेंदुए का आतंक : पहले व्यक्ति के नोचे आंख और कान, फिर महिला को किया लहूलुहान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 09:15 PM (IST)

सुंदरनगर (अंसारी): सुंदरनगर उपमंडल के कमांद में एक आदमखोर तेंदुए ने हमला कर महिला व पुरुष को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को रोहांडा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है। सर्व दिले राम ने बताया कि कमांद में आदमखोर तेंदुए ने स्थानीय वासी किरपा राम (30) पुत्र बंगाली राम पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए ने हमले के दौरान उसकी एक आंख और कान बुरी तरह नोच दिए हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके अलावा तेंदुए ने निकट ही स्थानीय महिला राम प्यारी पत्नी चेतराम पर भी हमला किया, जिससे वह भी बुरी तरह लहूलुहान हो गई। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रोहांडा अस्पताल लाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश पंवर ने कहा कि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जोनल अस्पताल मंडी रैफर किया है। वहीं सुंदरनगर एसडीएम राहुल चौहान ने कहा कि दोनों घायलों को जोनल अस्पताल रैफर किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News