वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मवीर धामी का निधन, घर में शोक की लहर

Monday, Nov 25, 2019 - 11:10 AM (IST)

कुल्लू(दिलीप) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी के निधन से कुल्लू में शोक की लहर है। धामी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। धर्मवीर धामी 2 बार आजाद चुनाव लड़ चुके हैं और एक बार बसपा के टिकट पर भी चुनावी रण में उतरे। हालांकि चुनाव में धामी जीत दर्ज करने से चूकते रहे लेकिन लोगों के दिलों में उन्होंने जगह बनाई। धर्मवीर धामी एक धाकड़ नेता के रूप में जाने जाते रहे। उनके निधन पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, कांग्रेस नेता हरिचंद शर्मा, भुवनेश्वर गौड, देवेंद्र नेगी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, मंडी संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वीरभद्र सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वह एक निडर वक्ता थे। उनके निधन से उन्होंने एक मित्र खो दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी पार्टी नेता धर्मवीर धामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार को अपनी संवदेनाएं व्यक्त की हैं।

kirti