राजकीय सम्मान के साथ किया गया सांसद रामस्वरूप शर्मा का अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 01:16 PM (IST)

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भाजपा सांसद दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले, सुबह नौ बजे के करीब रामस्वरूप शर्मा की पार्थिव देह उनके गांव पहुंची। गुरुवार को उनके गृहनगर जोगिंद्रनगर के मछयाल श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सांसद की पत्नी चंपा शर्मा आंगन में बेसुध हो गईं। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी भी सांसद को श्रद्धांजलि देने पहुंची। इसके अलावा, विधायक प्रकाश राणा, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर सहित अन्य नेता जोगेंद्रनगर पहुंचे। 
PunjabKesari
दिवंगत सांसद की पत्नी चार धाम यात्रा के लिए गई थी। इस दौरान वह जयपुर में तो उन्हें पति के निधन की दुखद खबर मिली। वहां, से वह दिल्ली रवाना हुई और शव के साथ घर आई। इससे पहले, बुधवार शाम को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, के अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद इंदू गोस्वामी के अलावा कई सियासी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी और बाद में उनके पार्थिव शरीर को मंडी के लिए रवाना किया गया। सीएम जयराम ने भी दिवंगत सांसद को अंतिम विदाई दी थी। 
PunjabKesari
सांसद राम स्वरूप शर्मा के बेटे आनंद स्वरूप ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि उनके पिताजी की मौत की सही वजह पुलिस जांच में ही सामने आ सकती है। उन्हें भी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और दिल्ली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मंडी में अंतरराष्टीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि सांसद के निधन के चलते शिवरात्रि के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि धार्मिक महत्व की सभी गतिविधियां यथावत आयोजित होंगी। मेले में आयोजित की जा रही खेल व देवलु नाटी व देव बजंतरी प्रतियोगिताओं को भी रद्द कर दिया गया है। 
PunjabKesari
दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा बीते सोमवार को ही दिल्ली गए थे। बुधवार को वह अपना दिल्ली आवास में फंदे पर मिले थे और इसके बाद उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब तक कहा जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया। अभी तक आत्महत्या से जुड़े मसले पर पुलिस को कोई भी संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित इनपुट्स नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सांसद ने अपने बिस्तर के ऊपर प्लास्टिक वाला चेयर रखा था और पंखे पर फंदा लगाया था। सूत्रों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों के अंदर सांसद ने बहुत ज्यादा मोबाइल पर बातचीत नहीं की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News