Kangra: टांडा में जल्द सोमवार को भी लंगर सेवा शुरू होगी

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 09:57 PM (IST)

कांगड़ा (किशोर): धेनुम आश्रय सदनम (दास) ट्रस्ट के तत्वावधान में मैडीकल कॉलेज टांडा में सायंकालीन भोजन वितरण अभियान 1 मार्च 2025 को सायं 6 बजे 700वें दिन में प्रवेश कर जाएगा। ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को लगाए जाने वाली इस लंगर सेवा में प्रतिदिन तकरीबन 500 लोगों को भोजन उपलब्ध होता है, जिसके लिए ट्रस्ट पिछले 6 वर्षों से कार्यरत है।

ट्रस्ट द्वारा मैडीकल कॉलेज टांडा में वर्ष 2019 में मरीजों के तीमारदारों के लिए सायंकालीन लंगर सेवा शुरू की थी। यह ट्रस्ट प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को मैडीकल कॉलेज टांडा में मरीजों के तीमारदारों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था करता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष बाल कृष्ण धीमान का कहना है कि जल्द ही सोमवार को भी सायंकालीन लंगर सेवा टांडा में उपलब्ध कराई जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News