चुराह के चरड़ा में दरका पहाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 11:45 PM (IST)

चम्बा (नीलम): जिले में हुई मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ दरकने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को चुराह के चरड़ा में एक पहाड़ दरकने से काफी मलबा नाले में गिर गया, वहीं बड़ी-बड़ी चट्टानें रिहायशी इलाके के निकट पहुंच गईं। गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं। उधर, जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण जिले भर में 14 मार्ग अवरुद्ध हो गए। इसमें चम्बा उपमंडल के 5, तीसा उपमंडल के 5 व डल्हौजी उपमंडल के 4 मार्ग अवरुद्ध हो गए। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यहां देखें वीडियाे....

 
अब चंबा में चरमराया पहाड़

अब चंबा में चरमराया पहाड़

Posted by Punjab Kesari / Himachal on Friday, July 30, 2021

वहीं करीब 4 बजे यातायात के लिए चम्बा-खजियार मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस कारण करीब साढ़े तीन घंटों तक मार्ग पर वाहनों के पहिए थमे रहे। हालांकि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी व लेबर सूचना मिलते ही मार्ग को बहाल करने में जुट गई। देर शाम तक 13 मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया लेकिन चम्बा-खजियार मार्ग पर बार-बार भूस्खलन होने के कारण देर शाम तक मार्ग को बहाल किया गया। इसकी पुष्टि उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि इससे चम्बा उपमंडल को 25 लाख के करीब नुक्सान हुआ है।
PunjabKesari, Landslide Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News