शिमला में मेहली-शोघी बाईपास पर भूस्खलन, मार्ग हुआ बंद

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 12:25 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण भूस्खलन होने की घटनाएं अब लगातार सामने आ रही है। सोमवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में मेहली-शोघी बाईपास रोड पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। रोड बंद होने की वजह से वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी है। वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल में भूस्खलन के कारण लगभग 22 लिंक रोड और 3 राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं। इससे पहले रविवार को राजधानी शिमला के बधाल इलाके में नेशनल हाईवे-5 भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। इस हाईवे को कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया गया है। रविवार को ही कुल्लू जिले के सोझा में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 305 ब्लॉक हो गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News