मनाली-लेह मार्ग पर Landslide, BRO ने 7 घंटे बाद किया बहाल

Tuesday, Aug 18, 2020 - 08:19 PM (IST)

मनाली (सोनू): तांदी पुल के समीप मूलिंग पुल पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण मनाली-लेह मार्ग 7 घंटे बंद रहा। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 5 बजे मूलिंग पुल के पास बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। जिस समय पत्थर गिरे उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिस कारण कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। सड़क बंद होने की जानकारी मिलते ही बीआरओ मशीनरी सहित मौके पर पहुंचा और सड़क बहाली के कार्य शुरू किया।

चट्टानें बड़ी होने के कारण उन्हें हटाने में समय लग गया। लगभग 7 घंटे के बाद बीआरओ ने सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। बीआरओ अधिकारी ने बताया कि बरसात के कारण मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह भू-स्खलन हो रहा है, जिस कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मूलिंग के पास चट्टान गिरने से मार्ग बंद हो गया था, वहीं मार्ग बहाली के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Vijay