कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे पर भूू-स्खलन, 16 घंटे बाद हुआ बहाल हुआ मार्ग

Tuesday, Jul 17, 2018 - 08:14 PM (IST)

मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में अब बारिश आफत बनने लगी है। बारिश के कारण जगह-जगह भू-स्खलन व पत्थर गिर रहे हैं, जिससे कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे में सफर जोखिम भरा हो गया है। क्लाथ के पास बिंदु ढोग में भारी भू-स्खलन होने से नैशनल हाईवे 16 घंटे बन्द रहा। हालांकि वामतट मार्ग की सुविधा होने से मनाली का कुल्लू से सम्पर्क बना रहा लेकिन सैलानियों साहित राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। रांगड़ी, बांहनु पुल आलू ग्राऊंड, क्लाथ, 17 मील, 15 मील, पतलीकूहल पुल, डोभी, रायसन सहित अनेक स्थानों में पत्थर व मलबा गिर रहा है। भारी बारिश के कारण रांगड़ी में भी भू-स्खलन हो रहा है। बीते सोमवार को रांगड़ी में पेड़ के गिरने और मलबा आने से 6 घंटे मार्ग बंद रहा। शाम को क्लाथ के पास मार्ग बंद हो गया। फोरलेन निर्माण में जुटी कम्पनी ने नैशनल हाईवे को 16 घंटे बाद बहाल किया। कल शाम को ही मार्ग बहाली का कार्य शुरू हो गया था लेकिन रात को बारिश शुरू हो जाने से बहाली में बाधा पहुंची। बारिश के कारण रात को भी भू-स्खलन हुआ।

क्या कहते हैं वाहन चालक
वाहन चालक पवन ओर सचिन ने बताया कि मार्ग बंद होने से लोगो सहित सैलानियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि वाहनों की आवाजाही वामतट मार्ग से सुचारू रूप से चलती रही लेकिन वामतट मार्ग की हालत अच्छी न होने से सभी की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

क्या कहते हैं एस.डी.एम.
एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि कुल्लू-मनाली मार्ग को बहाल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बिंदु ढोग के पास भू-स्खलन जारी है, जिससे जोखिम बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मलबा आने की सूरत में सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर आवाजाही बन्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्ग बंद होने पर वाहनों को वामतट मार्ग से भेजा जाएगा।

Vijay