चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, जाम में फंसे लोग

Tuesday, Jul 27, 2021 - 11:09 AM (IST)

कुल्लू (दिलीप ठाकुर) : हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 3 हणोगी में जोगणी माता मंदिर के पास भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया है। नेशनल हाइवे के दोनों तरफ लगा लंबा जाम लगा है, जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। भूस्खलन की सूचना मिलने के साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी और मार्ग बहाली का काम शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक की पहाड़ी से चट्टान गिरकर मार्ग पर आ गई थी, हालांकि यहां स ेअब तक किसी प्रकार के कोई नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। 
 

Content Writer

prashant sharma