कुदरत का कहर : जगह-जगह Landslide से चंडीगढ़-मनाली-मणिकर्ण NH बंद (Video)

Sunday, Aug 18, 2019 - 04:36 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। बारिश का बिलासपुर में भी देखने को मिल रहा है। भारी बारशि के चलते राष्ट्रीय राज मार्ग चंडीगढ़-मनाली-मणिकर्ण भी जगह-जगह भू-स्खलन होने से बंद हो गया है, जिस कारण सैंकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं।

इस कारण पर्यटक और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जेसीबी मशीनें तैनात हैं तथा मलबा हटाने का कार्य चल रहा है।

वहीं कई गाड़ियों पर पेड़ों के गिरने से भी नुक्सान हुआ है।

Vijay