चम्बा-तीसा मार्ग पर Landslide, 12 घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 05:07 PM (IST)

तीसा (सुभानदीन): चम्बा-तीसा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मंगलवार को वाहनों की आवाजाही 12 घंटे के बाद बहाल हुई। सुबह तड़के 4 बजे मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ तथा बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शाम 4 बजे तक बहाल कर दी। इस कारण तीसा की ओर से न तो लोग चम्बा पहुंच सके और न ही चम्बा की ओर से तीसा पहुंच सके। बता दें कि सोमवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण मुख्य मार्ग कालोनी मोड़, तीसा के पास, पंगोला नाला व चांजू नाला सहित अन्य कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। वहीं झज्जाकोठी व भंजराड़ू से तीसा की ओर आने वाले मार्ग का भी यही हाल रहा। यह मार्ग शनेड़ नाले के पास भूस्खलन के चलते बंद रहा। तीसा में कई जगह भूस्खलन होने से लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से चम्बा-तीसा व तीसा-सनवाल मार्ग को बहाल करवाने के लिए मशीनरी व लेबर लगाई गई। चांजू नाले में पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क मार्ग पर आने के कारण विभाग को मार्ग खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
PunjabKesari

बड़े वाहनों के लिए जल्द बहाल होगा मार्ग
लोक निर्माण विभाग मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि भूस्खलन के कारण चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया है। विभाग द्वारा चांजू नाले को छोड़कर अन्य स्थानों पर मार्ग को खोल दिया है। चांजू नाले में मार्ग खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात कर दी है। चम्बा-तीसा मार्ग पर बड़ी चट्टानें गिरी हैं, जिसके कारण यह मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया। आसपास पुल निर्माण का कार्य होने के कारण ब्लास्टिंग नहीं की जा सकती है। तीसा मंडल के अन्य बंद पड़े मार्गों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News