चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर भूस्खलन, चट्टानें व मलबा गिरने से यातायात ठप्प

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 12:36 AM (IST)

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर गुन्नू नाला के पास भूस्खलन हो गया जिसके चलते बड़ी-बड़ी चट्टानें व मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते मुख्य मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इस कारण सड़क के दोनों तरफ कई वाहनों फंसे गए हैं। कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भूस्खलन वाली जगह को पार करते हुए देखे गए। बरहाल भूस्खलन होने की वजह से वाहन चालक और लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द मार्ग को बहाल करने की मांग की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News